फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sand-laden tractor-trolley flip over boat

बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली नाव पर पलटी

Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sand-laden tractor-trolley flip over boat
Demo - फोटो : Demo
तमकुहीरोड। बड़ी गंडक नदी के उस पार से बालू लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली लादकर लौट रही नाव बृहस्पतिवार की देर शाम जंगलीपट्टी स्थित बालू घाट पर पलट गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत थी कि किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई। नदी में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को शुक्रवार को सुबह चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

जंगलीपट्टी में प्रशासन ने बड़ी गंडक के उस पार बालू खनन का पट्टा किया है। ठेकेदार प्रतिदिन बड़ी नावों को लगाकर बालू खनन कराता है और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बड़ी नावों के जरिए इस पार लाया जाता है। शाम नदी के उस पार से चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर बालू लादकर बड़ी नाव से इस पार लाया जा रहा था। घाट से 30-40 मीटर की दूरी पर नाव डगमगा गई और वह नदी में ही पलट गई। इससे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नदी में गिर गई। इसे देखते ही नाव पर सवार चारों वाहनों के चालक भी सन्न रह गए। किसी तरह उन्हें भी नदी से बाहर निकाला गया। चूंकि यह दुर्घटना शाम को हुई थी, इसलिए ट्रैक्टर ट्रालियों को नदी से बाहर निकालने का कार्य गोताखोरों के माध्यम से शुक्रवार को शुरू हुआ। गोताखोरों ने नदी में डूबे ट्रैक्टर ट्रॉली को जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से गहरे पानी से खिंचवाया। बालू घाट के मुंशी संतोष बरनवाल ने बताया कि नदी में डूबने से नए ट्रैक्टर के कुछ कलपुर्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, लेकिन बालू निकालने का कार्य सरकारी मानक के अनुसार फिर शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed