फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव की घटना

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव की घटना

Fri, 29 Sep 2017 06:59 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव की घटना
छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बोधीछपरा में बृहस्पतिवार की रात 28 वर्षीय विवाहिता का शव छप्पर के घर में फंदे से लटक रहा था। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की सुबह मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के अमवा फार्म निवासी कन्हैया साहनी की पुत्री ज्योति की शादी वर्ष 2009 में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा निवासी मनोज कुमार से हुई थी। इस दंपती के दो बच्चे भी हैं। परंतु पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। मायके पक्ष के अनुसार दो माह पहले पिटाई की वजह से ज्योति अपने मायके अमवा फार्म चली गई थी। पिता कन्हैया साहनी ने महिला थाना पडरौना में इसकी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में कुछ लोगों ने पंचायत कराकर मामला समाप्त करा दिया। एक पखवारा पहले गांव के ही दो लोगों ने सुरक्षा की लिखित गारंटी देते हुए ज्योति को विदा कराया था। बृहस्पतिवार की रात ज्योति का शव छप्पर में फंदे से लटका हुआ था। पिता कन्हैया साहनी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस संबंध में एसओ हनुमानगंज एके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

----
पुलिस ने चिता से उठवाया अधजला शव
- नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कसया।
थानाक्षेत्र के गांव कुरमौटा मंझरिया में शुक्रवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुसराल पक्ष के लोग आनन-फानन गांव के निकट छोटी गंडक नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने लगे। इसी दौरान मायके पक्ष के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से अधजला शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा मठिया निवासी शंकर पटेल की पुत्री राधिका (20) की शादी बीते जून महीने में ही कुरमौटा मंझरिया गांव निवासी अमेरिका चौधरी के बेटे संतोष से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। शुक्रवार को उसकी हत्या कर शव जलाया जा रहा था।

इस संबंध में एसओ कसया गजेंद्र राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर, पति व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed