{"_id":"599093244f1c1b85338b460a","slug":"11502647076-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के आंदोलन से हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों के आंदोलन से हरकत में आई पुलिस
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी के विजयपुर चौराहे पर किराना व बिल्डिंग मैटेरियल्स के एक व्यापारी के साथ मारपीट कर रुपए छीनने के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया। इसी मामले को लेकर व्यापारी टेकुआटार-मथौली मार्ग पर विजयपुर गांव के समीप चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे।
ग्राम सभा पुरैनी के विजयपुर चौराहे पर उमेश जायसवाल की किराने की दुकान है। शनिवार को व्यापारी दिन के 12 बजे बैंक से रुपए निकालकर आ रहा था कि रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावें के टोला इंदरपुर निवासी दो लोग अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और मारपीट कर दो लाख रुपए छीनकर भाग निकले। इसको लेकर रामकोला व आसपास के व्यापारियों ने विजयपुर चौराहे पर शनिवार को जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने उमेश की तहरीर पर रविवार को अभय उर्फ संदीप, आलोक उर्फ विशाल व नीरज के खिलाफ लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया।