फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 injured in clash

खूनी संघर्ष में 11 लोग घायल 

Sat, 05 Nov 2016 11:21 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 05 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
जटहा बाजार। शनिवार की सुबह मंसाछापर गांव के तिवारी टोला में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के अलावा करीब आधे घंटे तक ईंट-पत्थर चले। झोपड़ी व पुआल भी जला दिया गया। इस बवाल में कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए विशुनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव के तिवारी टोला में एक जमीन को लेकर सुबाष तिवारी और विश्वनाथ के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक पक्ष की तरफ से इस विवादित जमीन पर सामान रखा जा रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। बात बिगड़ी और मारपीट होने लगी। दोनों ओर से पुरुषों के अलावा महिलाएं भी मारपीट करने लगीं। ईंट पत्थर भी खूब चले। इसी दौरान किसी ने जमीन पर रखे पुआल और झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से विवाद को रोका।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से सुबाष, अमरदीप, उमेश, दशरथ, संदीप, अमित और झिन्कू घायल हो गए है। इनमें से उमेश और दशरथ की हालत गंभीर है। दूसरे पक्ष से विश्व्नाथ, महंथ, सुनील, पप्पू व मनोज घायल हुए हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी चोट लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी विशुनपुरा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इनमें से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। लोगों का आरोप है की पुलिस की लापरवाही के कारण ही विवाद की स्थिति बनी।  इस संबंध में एसओ रमेश चंद्र मिश्र का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed