फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाओं में लगी आग

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाओं में लगी आग

Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाओं में लगी आग
सेंट्रल बैंक शाखा मथौली बाजार में लगी आग को बुझाते फायर बिग्रेड के जवान और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मथौली बाजार/सुकरौली। सेंटल बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाओं में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों के अलावा पुलिस और अग्निशमन दस्ता के जवान भी पहुंच गए। घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इस आगलगी में लाखों रुपये की क्षति हुई है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मथौली बाजार शाखा दो वर्ष से स्वामीनाथ शर्मा के मकान में संचालित है। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे बैंक के अंदर से आग की लपटें और धुंआ उठते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मकान मालिक स्वामीनाथ शर्मा ने इसकी सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार को दी।
विज्ञापन


प्रबंधक ने बैंककर्मी से चाबी भेजवाकर मेन गेट खोलवाया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस और अग्निशमन दस्ता पहुंचा। आग बुझाने के लिए बैंक के पीछे की दीवार तोड़नी पड़ी। तब तक बैंक के अंदर के अधिकांश कागजात जल गए थे। एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार त्रिपाठी और क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध भी मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैश बच गया है, लेकिन करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। इस दौरान एसओ राहुल सिंह के अलावा महेंद्र यादव, पंकज कुमार, ज्ञानचंद, मनीष केजरीवाल, प्रवीण बगाड़िया, राणा प्रताप राव आदि मौजूद थे।

उधर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी शनिवार की सुबह अचानक आग की लपटें और धुंआ उठने से अफरातफरी मच गई। उस समय बैंक बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दूबे ने बैंक के शाखा प्रबंधक को सूचना दी।


थोड़ी देर में अग्निशमन दस्ता भी पहुंच गया, लेकिन गेट बंद होने से आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही थी। शाखा प्रबंधक पीके अस्थाना ने बताया कि बैंक में रखे सभी महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित हैं। विद्युत मीटर और अन्य उपकरण जले हैं। उन्होंने बताया कि बैंक में लगा विद्युत मीटर काफी दिनों से खराब है, जिसे बदलने के लिए विद्युत निगम को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अभी बदला नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed