फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   romeo was beaten

छात्रा ने की शोहदे की पिटाई

Sat, 15 Sep 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
romeo was beaten
anti romeo squad
सेवरही। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा ने फब्तियां कसने पर सरेराह चप्पल से शोहदे की पिटाई कर दी। घटना के बाद आसपास की भीड़ जुट गई, लेकिन शोहदा मौका पाकर भागने में कामयाब रहा। लोगों ने छात्रा की दिलेरी की तारीफ की।
विज्ञापन

 

सेवरही कस्बे की 10वीं की छात्रा शनिवार को कोचिंग पढ़ने जा रही थी। उसी दौरान पीएनबी से पहले एक बाइक पर सवार दो युवकों ने छात्रा पर फब्तियां कसी और उसके ऊपर चप्पल फेंक दिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाई और एक शोहदे को पकड़ कर लिया। उसकी चप्पल से पिटाई करने लगी। इस दौरान आसपास के लोग जुट गए। लोगों को आता देख दोनों युवक बाइक से भाग निकले।

विज्ञापन

घटना का जिक्र जैसे ही छात्रा से की तो लोग उसकी दिलेरी की तारीफ करने लगे। इस घटना की चर्चा पूरे दिन कस्बे में होती रही। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। स्कूल,कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed