{"_id":"59de070d4f1c1b9e678b534e","slug":"101507723021-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में फेंकने ले जा रहे थे, पुलिस पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में फेंकने ले जा रहे थे, पुलिस पहुंची
Updated Wed, 11 Oct 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला (कुशीनगर) । मंगलवार की रात भूजा विक्रेता को नशे में धुत दो व्यक्तियों ने पीट दिया। उसके बाद उसे टेंपो में लादकर नहर में फेंकने जा रहे थे कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घायल विक्रेता का सीएचसी में इलाज कराया गया।
रामकोला कस्बा निवासी शिवकुमार ठेले पर भूजा बेचता है। मंगलवार की शाम वह अपना ठेला खेतान चीनी मिल के पोखरे की तरफ लेकर चला गया, जहां रात हो गई। शिवकुमार के मुताबिक
कस्बे के मथुरा नगर मुहल्ला के दो व्यक्ति टेंपो से पहुंचे। वे नशे में धुत थे। उन व्यक्तियों ने शिवकुमार से भूजा ले लिया, लेकिन रुपये मांगने पर उसे पीटने लगे। आरोप है कि पिटाई से घायल शिवकुमार को दोनों व्यक्तियों ने टेंपो में लाद लिया और उसे बड़ी नहर में फेंकने की बात कहकर ले जाने लगे। रास्ते में पुलिस मिल गई और संदेह होने पर उन्हें रोक लिया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर उनसे पूछताछ कर रही है। टेंपो भी पुलिस के कब्जे में है। इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ अजय सिंह का कहना था कि टेंपो के साथ दोनों आरोपियों को थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।