{"_id":"6664d6fc05eaa97875068fa4","slug":"cricket-puraina-won-the-opening-match-by-eight-runs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118005-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : पुरैना ने आठ रन से जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : पुरैना ने आठ रन से जीता उद्घाटन मैच
Sun, 09 Jun 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायनपुर कोठी परिसर में शनिवार को सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पुरैना की टीम ने कुशीनगर को आठ रन से हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पुरैना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पुरैना की टीम निर्धारित 15 ओवर में 195 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें पवन पांडेय ने पांच ओवर में 67 रन बनाए। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम 187 रन पर सिमट गई। इस तरह पुरैना की टीम ने आठ रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। पवन पांडेय को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस दौरान हरिकेश कुमार, साहिल सक्सेना, लक्ष्मण कुमार, राहुल सिंह, आजाद, सुनील, यादवेंद्र, राजन, देवेंद्र, रोहित, विशाल मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।