{"_id":"695826a1a72449a6d607d8b9","slug":"cricket-lohepar-team-reaches-the-final-after-defeating-kapilvastu-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151958-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : कपिलवस्तु को हराकर लोहेपार की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : कपिलवस्तु को हराकर लोहेपार की टीम फाइनल में पहुंची
Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के किसान इंटर कॉलेज के खेल परिसर में चल रही मथौली क्रिकेट कप प्रतियोगिता के छठवें दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल समेत दो मुकाबले खेले गए। इसमें कपिलवस्तु की टीम को हराकर लोहेपार की टीम फाइनल में जगह पक्की कर ली।
मथौली नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सबसे पहले लोहेपार और हेतीमपुर की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहेपार की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 158 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेतीमपुर की टीम 148 रन ही बना सकी। इस तरह लोहेपार की टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया। इसके बाद लोहेपार और कपिलवस्तु की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहेपार की टीम ने 10 ओवर में 140 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी कपिलवस्तु की टीम महज 90 रन पर ही सिमट गई। इस तरह लोहेपार की टीम ने 50 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस दौरान संदीप जायसवाल, नरेंद्र श्रीवास्तव, अजय बागडि़या आदि मौजूद रहे।