फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crazy jackal injured the farmer

Kushinagar News: पागल सियार ने किसान को जख्मी किया

Thu, 26 Dec 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Crazy jackal injured the farmer
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कंठी छपरा गांव के जमुआन में बुधवार की शाम को एक पागल सियार ने घर में घुसकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए और सियार को घर के अंदर बंद कर दिए। लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दे दी। करीब पांच घंटे मशक्कत के बाद देर शाम पिंजरा लगाकर उसे पकड़ लिया गया। घायल का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

कंठी छपरा गांव निवासी अकबर अंसारी (55) की झोपड़ी खेत में बनी है। बुधवार की शाम को अचानक एक सियार झोपड़ी में घुस गया और अकबर पर हमला कर दिया। शोर मचाने के साथ अकबर किसी तरह बाहर निकले और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर में भर्ती कराए।
विज्ञापन

अकबर के सिर, हाथ और पैर पर सियार ने हमला किया है। सूचना के बाद वन दरोगा रामध्यान पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अनुसार सियार पागल होगा। इसीलिए घर में घुसकर हमला किया है। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग टीम बुलाई गई। देर शाम पिंजरा लगाया गया। करीब आठ बजे पागल सियार को पकड़ने में विभाग की टीम को कामयाबी मिली।

उझानी में आलू की फसल। संवाद

उझानी में आलू की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed