फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crackdown on unsafe coaching centers intensifies.

Kushinagar News: असुरक्षित कोचिंग सेंटरों की जांच-पड़ताल तेज

Sat, 27 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on unsafe coaching centers intensifies.
पडरौना। लखनऊ अग्निकांड के बाद देहात से शहर तक चल रहे अवैध व असुरक्षित कोचिंग सेंटरों की जांच-पड़ताल तेज हो गई है। कोचिंग सेंटर के मानकों को परखा जा रहा है। इसके लिए पांच विभागों के जिम्मेदार जुटे हुए हैं। इस पूरी कार्रवाई में अब तक अग्निशमन विभाग के जिम्मेदारों के पास कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं है कि शहर से देहात तक कितने कोचिंग सेंटर व बेसमेंट में संचालित संस्थानों को एनओसी जारी किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद जिला प्रशासन जिम्मेदारों ने मानकों की जांच करने के लिए संचालित कोचिंग संस्थानों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि, शिक्षा विभाग, अग्निशमन व तहसील प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों का दौरा कर मानक व सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया गया। संचालित संस्थानों की सूची तैयार की गई। हालांकि, मानकों की अनदेखी चल रहे किसी कोचिंग संस्थान के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हैरानी की बात यह है कि अग्निशमन विभाग के पास यह आंकड़ा ही उपलब्ध नहीं है कि जिले में कहां और कितने कोचिंग संस्थान हैं, जिन्हें एनओसी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि कोचिंग संचालक भी बच्चों के सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर बेपरवाह हैं। मनमाने तरीके से घनी आबादी व गलियों के बीच किराए पर भवन लेकर मानक विहीन कमरों में कोचिंग संस्थान चला रहे हैं। उन्हें बच्चों के जीवन से कोई-लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ मोटी कमाई से ही मतलब है। इस तरह मानक विहीन व बिना सुरक्षा बंदोबस्त के संचालित कोचिंग संस्थानों की कुशीनगर, कसया, हाटा, कप्तानगंज, फाजिलनगर, पडरौना शहर की संकरी गलियों के बीच संचालित हो रहे हैं।

कोट:
कोचिंग संस्थानों के मानकों की जांच के लिए पांच विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है। जहां कमियां मिल रही हैं, उसे पूरा कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार नोटिस भी जारी किया गया जा रहा है। -वैभव मिश्रा, एडीएम प्रशासन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed