{"_id":"6ac4036d5560285a3600214b","slug":"crackdown-on-arbitrary-practices-regarding-ambulances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169527-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एंबुलेंस के नाम पर मनमानी पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एंबुलेंस के नाम पर मनमानी पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
सात अक्तूबर तक चलेगा विशेष जांच अभियान, मानकों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
अभियान के पहले दिन मानकविहीन मिले दो एंबुलेंस के खिलाफ चालान की कार्रवाई
पडरौना। जिले में अनधिकृत और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित एंबुलेंस के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की विशेष टीम सोमवार से सात अक्तूबर तक अभियान चलाकर एंबुलेंस की जांच करेगी।
इस दौरान वैधानिक प्रावधानों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के पहले दिन दो मानकविहीन एंबुलेंस पकड़े गए, जिनका चालान किया गया। एआरटीओ की ओर से गठित विशेष टीम एंबुलेंस के दस्तावेज, पंजीकरण, फिटनेस, परमिट समेत अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच करेगी।
वाहनों में निर्धारित चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जाएगी। बिना वैध दस्तावेज या अनधिकृत तरीके से संचालित एंबुलेंस मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। जांच के दौरान निजी वाहनों को एंबुलेंस के रूप में संचालित करने और निर्धारित चिकित्सा सुविधाएं नहीं रखने वाले वाहनों पर विशेष नजर रहेगी। अभियान का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को एंबुलेंस के नाम पर होने वाली मनमानी से बचाना है।
विज्ञापन
एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि एंबुलेंस संचालकों को निर्धारित मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।