फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cow laden vehicle collides with tree, driver injured

Kushinagar News: गाय लदा वाहन पेड़ में टकराया, चालक घायल

Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Cow laden vehicle collides with tree, driver injured
कसया/मल्लूडीह। हाईवे स्थित प्रेमवलिया चौराहे के समीप को रविवार की सुबह सात बजे कसया की ओर से तेज गति से जा रहा गाय लदा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद मकान के दरवाजे तक जा पहुंचा। संयोग था कि दरवाजे पर कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गाड़ी में फंस गया।
विज्ञापन

चालक संदीप यादव पुत्र रामहरी यादव निवासी पगरा थाना तुर्कपट्टी वाहन पर दो गायों को लादकर बिहार की तरफ जा रहा था। प्रेमवलिया चौराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए एक मकान तक जा पहुंचा। गाड़ी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक संदीप यादव उसी में फंसा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद चालक को निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। घायल खलासी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना स्थल पर पहुंचे एसआई ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पशु चिकित्सक डाॅ. एमएल सोनकर को सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचे दोनों गायों को मृत बता दिया। एसआई संदीप यादव ने बताया कि चालक का इलाज चल रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed