{"_id":"5f5134e58ebc3e539c5a340e","slug":"covid-lab-opened-in-kasia-kushinagar-news-gkp364180271","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया में खुला कोविड लैब, आज से शुरू होगी कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया में खुला कोविड लैब, आज से शुरू होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन

कसया। नगर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर को कोविड जांच लैब बनाया गया है। आईसीएमआर से अनुमति के बाद सीएमआओ डा. एनपी गुप्त ने कृष्णा इमेजिंग सेंटर को कोरोना जांच की अनुमति दी है। जिले में स्थापित कोरोना जांच का पहला प्राइवेट लैब है।
संचालक डा. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि यहां आरटीपीसीआर मशीन से जांच की जाएगी। अब तक यह सुविधा गोरखपुर मेडिकल कालेज के अतिरिक्त गोरखपुर के ही दो निजी जांच सेंटरों पर उपलब्ध थी। जांच सेंटर स्थापित होने से जिले के लोगों की रिपोर्ट जल्दी मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन डेढ़ सौ मरीजों की जांच की जा सकती है। इसके लिए शासन से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इस जांच लैब को अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हुई है। यहां सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक जांच की जाएगी। कलेक्शन की सुविधा भी मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। सीएमओ डा. एपी गुप्त ने बताया कि जांच सेंटर को कोविड लैब बनाने की अनुमति दी गई है। शुक्रवार से जांच शुरू हो जाएगा।