फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cousin Molested a four-year-old innocent in Kushinagar

Kushinagar News: चार साल की मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Feb 2023 03:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, दुदही (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दुदही (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Feb 2023 03:43 PM IST
सार

गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक वाहन चलाता है। उसे नशे की लत है। गांव में मारपीट उसकी आदत में शामिल है। लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पूर्व उसने एक लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया था। इस मामले में थाने में समझौता हो गया।

विज्ञापन
Cousin Molested a four-year-old innocent in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को चचेरे भाई ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बिलखती बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा पहुंचाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चार वर्षीय लड़की घर के आगे कटहल के पेड़ के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच 26 वर्षीय उसका चचेरा भाई पहुंचा। आरोप है कि वह खेलते हुए बच्ची को अपने घर में लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

बच्ची के रोने पर वह भाग गया। करीब दो घंटे के बाद बच्ची रोती हुई किसी तरह से अपने घर पहुंची। रक्तस्राव होते देखकर परिजनों को घटना समझ में आई। वे उसे साइकिल से लेकर थाने पहुंचे। पुलिस बच्ची को लेकर सीएचसी विशुनपुरा पहुंची।

बताया जाता है कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप है, उसकी शादी दो साल पूर्व हुई है। वह एक साल के बेटे का पिता है। विवाद होने पर उसकी पत्नी मायके चली गई है। घटना के समय आरोपी की मां खेत में गई थी।

एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि बच्ची की मां की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

 

पहले भी कर चुका है कई घटनाएं

गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक वाहन चलाता है। उसे नशे की लत है। गांव में मारपीट उसकी आदत में शामिल है। लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पूर्व उसने एक लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया था। इस मामले में थाने में समझौता हो गया।

छह माह पूर्व उसने एक किशोरी के घर में घुसकर छेड़खानी की थी। इस मामले में भी समझौता हो गया था। दो माह पूर्व उसने गांव की एक महिला को ठोकर मारने का प्रयास किया था। महिला ने विरोध किया तो उसे दौड़ाकर पिटाई की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed