फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Couple sleeping in the house

Kushinagar News: घर में सो रहे थे दंपती, भोर में लगी आग में झुलसे

Sat, 22 Apr 2023 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Sat, 22 Apr 2023 04:58 PM IST
सार

बेलवा कारखाना क्षेत्र के जौरा बाजार के गन्ने के खेत में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। शुक्रवार की सुबह बगल में कटे गेहूं के डंठल में किसी ने आग लगा दी। आग तेजी से चारों ओर फैल गई और बगल के विशुनपुरा गांव निवासी किसान हरिशंकर उपाध्याय के गन्ने के खेत में पहुंच गई।

विज्ञापन
Couple sleeping in the house
जोकवा बुजुर्ग में लगी आग से जले घर का निरीक्षण करते नायब तहसीदार शैलेश सिंह।संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले में  तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की भोर में एक घर में आग लग गई। आग से घिरे दंपती झुलस गए। उन्हें आननफानन फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। आग की चपेट में आने से एक भैंस और पड़िया भी झुलस गईं। इसके अलावा आभूषण, नकदी, बाइक, ठेला और कपड़े जल गए।

विज्ञापन


इस गांव के शंभू गोंड के घर में शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे आग लग गई। घर में सो रहे लोगों को पता तब चला, जब आग ने चारों तरफ से घेर लिया। उसे बुझाने की कोशिश में शंभू गोंड (45) और उनकी पत्नी मीना (40) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


शंभू ने बताया कि इस आग की चपेट में आने से आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, कपड़े, ठेला और घर का पूरा अनाज जल गया है। चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर सुबह आठ बजे पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व टीम ने क्षति का आकलन किया। कोटेदार ने अनाज की व्यवस्था कराई। शंभू ठेले पर सत्तू बेचकर जीवन यापन करते हैं। घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

नहीं पहुंचे पशु चिकित्सक, तड़पते रहे पशु

जोकवा बुजुर्ग में शंभू गोंड के घर लगी आग में झुलसे मवेशियों के इलाज के लिए ग्रामीणों ने फाजिलनगर के पशु चिकित्सक को सूचना दी, लेकिन पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे। झुलसे पशु तड़पते रहे। सुबह आठ बजे के आसपास पहुंचे नायब तहसीलदार के फोन करने पशु डॉक्टर ने शीघ्र पहुंचने की बात कही, लेकिन दोपहर तक नहीं आए।

आग में जली गन्ना की फसल
बेलवा कारखाना क्षेत्र के जौरा बाजार के गन्ने के खेत में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। शुक्रवार की सुबह बगल में कटे गेहूं के डंठल में किसी ने आग लगा दी। आग तेजी से चारों ओर फैल गई और बगल के विशुनपुरा गांव निवासी किसान हरिशंकर उपाध्याय के गन्ने के खेत में पहुंच गई। चार फीट तक बढ़ी गन्ने की फसल में आग पकड़ लिया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। पीड़ित किसान ने बताया कि गन्ना बोने के बाद चार बार सिंचाई और उर्वरक डाले थे। आग से काफी क्षति हुई है। मौके पर पहुंची हल्का लेखपाल कालिंदी यादव ने आग से हुई क्षति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट आपदा विभाग को सौंप देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed