{"_id":"6400f3c0def0eac6d4081eb4","slug":"couple-hit-by-truck-husband-dead-wife-serious-kushinagar-news-c-7-1-72557-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आए दंपती, पति की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आए दंपती, पति की मौत, पत्नी गंभीर
Fri, 03 Mar 2023 04:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Fri, 03 Mar 2023 04:14 PM IST
सार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी गांव के निवासी जौआद अंसारी की बेटी शमशुन निशा का निकाह कसया थाना क्षेत्र के बकनहा गांव के सलीम उर्फ सलीत के साथ हुआ था। दंपती पडरौना कोतवाली क्षेत्र विशुनपुरा गांव में नेवासा पर रहते थे। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी दुदही बाजार में सिलाई मशीन बनवाने आए थे। मशीन बनवाकर वे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकापट्टी चौराहा पर बृहस्पतिवार को दिन के लगभग तीन बजे बाइकसवार दंपती, ट्रक की चपेट में आ गए। दुदही-पडरौना मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को लोगों ने दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी गांव के निवासी जौआद अंसारी की बेटी शमशुन निशा का निकाह कसया थाना क्षेत्र के बकनहा गांव के सलीम उर्फ सलीत के साथ हुआ था। दंपती पडरौना कोतवाली क्षेत्र विशुनपुरा गांव में नेवासा पर रहते थे। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी दुदही बाजार में सिलाई मशीन बनवाने आए थे। मशीन बनवाकर वे घर लौट रहे थे।
दुदही-पडरौना मार्ग पर स्थित तिलकापट्टी चौराहा पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में वे आ गए। इससे सलीम (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बीवी शमशुन (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायल महिला को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर रदिया। पुलिस ने सलीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।