फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Couple consumed poison after marriage as farewell was not arranged

Kushinagar News: निकाह के बाद विदाई नहीं हुई तो दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 07 Nov 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Couple consumed poison after marriage as farewell was not arranged
खड्डा। शादी के बाद विदाई नहीं होने से आहत पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों का तुर्कहा सीएचसी में इलाज कराया गया। दोनों खतरे से बाहर हैं। अब विदाई कराने तैयारी शुरू हो गई है। खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव के ही दो टोले के निवासी एक ही समुदाय के युवक व युवती का प्रेम प्रसंग चला था। एक वर्ष पहले दोनों परिवारों ने रजामंदी से निकाह कर दिया। किसी कारण से विदाई नहीं होने से दोनों मिल नहीं पा रहे थे। फोन से बात करते थे। पति-पत्नी दोनों बृहस्पतिवार को एक जगह मिले और जहरीला पदार्थ दोनों ने खा लिया।
विज्ञापन

जब दोनों की तबीयत ख़राब हुई तो हड़कंप मच गया। दोनों को आनन फानन में तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। इलाज के बाद दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। बताया जा रहा है कि अब दोनों परिवार विदाई कराने के लिए तैयार हो गए हैं। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों परिवार के सदस्य मिलकर मामले को समझ लिए हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed