फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   counting will be on 310 tables

Kushinagar News: तैयारी जोरों पर, 310 मेजों पर की जाएगी मतगणना

Sun, 07 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
counting will be on 310 tables
श्री गांधी इंटर मिडिएट कालेज (चीनी मिल)खड्डा मे बने स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में तैनात पुलिस के
मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देने सहित सभी जरूरी इंतजाम में जुटा प्रशासन, प्रत्येक टीम में होंगे सुपरवाइजर सहित पांच सदस्य
विज्ञापन



13 मई को नगर निकाय चुनाव के दौरान पड़े मतों की होगी गणना
13 निकायों में बनाए गए हैं स्ट्रांग रूम, कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं मतपेटियां
1,900 कार्मिकों, रिजर्व सहित की लगाई जाएगी मतगणना में ड्यूटी
प्रत्याशियों के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर से कर रहे निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान के बाद मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा किए जाने के बाद अब जिला प्रशासन का पूरा जोर मतगणना पर है। सभी 13 निकायों में मतगणना की तैयारी तेज कर दी गई है। इन निकायों में कुल 310 मेज लगाए जाएंगे। इनमें अध्यक्ष और सभासद के मतों की गणना के लिए 155-155 मेज लगाए जाएंगे। मतगणना और रिजर्व को मिलाकर करीब 1,900 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। ताकि मतगणना में किसी तरह की रुकावट न आने पाए।
जनपद की तीन नगरपालिका और दस नगर पंचायतों में इस बार के नगर निकाय चुनाव में कुल 5,49,607 मतदाता थे। इनमें 2,85,928 पुरुष और 2,63,679 महिला मतदाता थीं। चार मई को हुए प्रथम चरण के मतदान में 1,71,958 पुरुष और 1,80,408 महिलाओं सहित कुल 3,52,366 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

इस तरह 60.14 पुरुष एवं 68.42 महिलाओं सहित कुल 64.11 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। उसी दिन सभी मतपेटियों को उस निकाय क्षेत्र में बने स्ट्रांगरूम में जमा करा दिया गया था। वे मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। बाहरी किसी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मतगणना 13 मई को होनी है, जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


310 मेजों पर होगी मतगणना
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी नगर निकायों में पड़े वोटों की गिनती के लिए मतगणना स्थलों पर कुल 310 मेज लगाए जाएंगे। इनमें 155 अध्यक्ष और 155 मेज पर सभासदों के मतों की गणना होगी। इस कार्य में मतगणना और रिजर्व ड्यूटी को मिलाकर करीब 1,900 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेज पर पांच कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें एक सुपरवाइजर, तीन मतगणना कार्मिक और एक अतिरिक्त कार्मिक तैनात किया जाएगा।

आरओ, एआरओ और मास्टर ट्रेनर का दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मतगणना के लिए शनिवार की शाम चार बजे से विकास भवन सभागार में सभी आरओ, एआरओ और मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एक घंटे तक चला। इसमें 60 से अधिक संख्या में आरओ, एआरओ और मास्टर ट्रेनर शामिल हुए।
सहायक नोडल कार्मिक/प्रशिक्षण एवं पीडी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण से पहले शनिवार की शाम को सभी आरओ, एआरओ और मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उन्होंने खुद दिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अध्यक्ष और सभासदों के मतपत्र किस प्रकार एकत्र किए जाएंगे। उन्हें रंगों के हिसाब से अलग-अलग कर बंडल बनाया जाएगा। इनकी 50-50 की गड्डी बनाई जाएगी। उसके बाद वैध एवं अवैध मत पत्र छांटे जाएंगे। किस प्रकार से मेज लगाए जाएंगे, उसके बारे में बताया गया। इसके अलावा विजेता उम्मीदवारों का विवरण किस प्रकार तैयार किया जाएगा, इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण एक घंटा तक चला।

मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आठ से
पडरौना। पीडी ने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आठ मई से शुरू होगा। यह आठ, नौ, दस और 11 मई को पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में होगा। पहले चरण का प्रशिक्षण आठ एवं नौ मई को तथा दूसरे चरण का दस एवं 11 मई को होगा। प्रत्येक चरण का प्रशिक्षण दो पालियों में होगा। पहली पाली का प्रशिक्षण सुबह दस बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चलेगा। इन मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर देंगे। कार्मिकों को निर्वाचन आयोग से भेजी गई एक निर्देश पुस्तिका भी दी जाएगी, ताकि कार्मिक उसे पढ़कर अच्छी तरह समझ लें कि मतगणना का काम कैसे करना है।

पॉवर प्वाइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा प्रशिक्षण
सहायक नोडल कार्मिक/प्रशिक्षण पीडी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण पॉवर प्वाइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा। उन्हें प्रोजेक्टर पर डेमो के माध्यम से दिखाया जाएगा कि मतगणना कैसे होगी। किस प्रकार मतपत्रों की छंटाई करेंगे, बंडल बनाएंगे और वैध व अवैध मत पत्र अलग-अलग करेंगे। किस प्रकार मतों का विवरण प्रारुप पर दर्शाया जाएगा।

जहां जमा हैं मतपेटियां, वहीं होगी मतगणना
जनपद के जिन तेरह निकायों में पड़े वोटों की गणना 13 मई को होनी है, वह वहीं होगी, जहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ताकि मतपत्रों को लाकर उनकी गिनती करने और फिर वापस सुरक्षित जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल तेरह स्थानों पर मतगणना स्थल बनाए गए हैं, जहां मतगणना होगी। ये निकायवार बनाए गए हैं।


मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का पहरा
पडरौना सहित अन्य नगर निकायों में बने मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं का पहरा लगा रखा है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। उनके कार्यकर्ता रात में मतगणनास्थल के बाहर प्रवास कर रहे हैं। पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी ने बताया कि उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा है। बाहर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा है, जो किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। हालांकि, लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। हम या हमारे कार्यकर्ता समय-समय पर जाकर वहां की स्थिति देखकर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी विनय जायसवाल ने कहा कि मतपेटियों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। उनमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। पहरा संतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed