फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Council School Exams Begin Today; Question Papers Have Not Arrived

Kushinagar News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षा आज से, नहीं पहुंचे प्रश्न पत्र

Mon, 16 Mar 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Council School Exams Begin Today; Question Papers Have Not Arrived
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इसके लिए कुल 1246 स्कूल और सात कस्तूरबा विद्यालयोंं में परीक्षा होनी है, लेकिन रविवार की रात तक स्कूलों पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे। इसकी वजह से शिक्षक परेशान थे कि कक्षा छह सात और आठ की लिखित परीक्षा कैसे कराएंगे। इसको लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बता दें कि परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी। एक से पांच तक मौखिक परीक्षा होगी, लेकिन कक्षा छह, सात और आठ की लिखित परीक्षा होनी है। यह परीक्षा जिले के 1246 स्कूलों और सात कस्तूरबा विद्यालयों में आयोजित होनी है, लेकिन रविवार की रात तक स्कूलों पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर शिक्षकों तथा विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के बावजूद शिक्षक प्रश्नपत्र के लिए संपर्क साधते रहे। लिखित विषयों के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने से प्रथम दिवस की परीक्षा प्रभावित होने की आशंका शिक्षकों को सता रही थी। कुछ शिक्षको ने बताया कि पिछले साल दो दिन पहले ही प्रश्न पत्र आ गया था। इस बार प्रश्न पत्र नहीं आया। ऐसे में सुबह के समय प्रश्न पत्र कैसे पहुंचाया जाएगा और परीक्षा कब शुरू होगी। यह कोई बताने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी से लगायत बीएसए कार्यालय तक संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा कैसे होगी। यह संशय बना हुआ है।
00000000000
यह विभाग की लापरवाही है। कक्षा छह से आठ तक के प्रश्न पत्र क्यों नहीं भेजे गए। हर बार यह लापरवाही की जाती है। प्रश्न पत्र छपवाए नहीं जाते है और कुछ प्रश्न पत्र भेजकर उसे बच्चों में ब्लैक बोर्ड पर लिख दिया जाता है। इसमें कहीं नहीं कहीं पैसे बचाने की मंशा होती है। इसकी जांच होनी चाहिए।

-नवीन त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
0000000000
कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सोमवार की सुबह स्कूलों पर भेजे जाएंगे। परीक्षा प्रश्न पत्र के जरिए ही कराई जाएगी। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed