फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cotton was left in the pregnant woman's stomach during the operation, her condition is critical.

Kushinagar News: ऑपरेशन के दाैरान प्रसूता के पेट में छूटा कॉटन, हालत गंभीर

Wed, 25 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Cotton was left in the pregnant woman's stomach during the operation, her condition is critical.
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुवा स्थित निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि सर्जरी के दौरान महिला के पेट में कॉटन छूट गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। पडरौना शहर के विवेक नगर निवासी पिन्टू कुमार मंगलवार को कोतवाली पुलिस और सीएमओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 5 फरवरी को प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी रेशमा को लेकर सिधुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ ऑपरेशन से बच्चा हुआ। 10 फ़रवरी को डिस्चार्ज के बाद घर आने पर रेशमा के पेट में तेज दर्द और सूजन की शिकायत शुरू हो गई। हालत में सुधार न होने पर महराजगंज में अल्ट्रासाउंड कराया गया। जांच में पेट के अंदर कॉटन जैसी वस्तु होने की जानकारी मिली। इसके बाद आनन-फानन में महिला को गोरखपुर ले जाया गया, जहां निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कर पेट से कॉटन निकाला गया। महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि लापरवाही के कारण प्रसूता की जान जोखिम में पड़ गई। सीएमओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अस्पताल के लाइसेंस और चिकित्सकीय अभिलेखों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed