{"_id":"65aef06496ff600627016ce9","slug":"cotton-ashes-due-to-fire-caused-by-short-circuit-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-443453-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शार्ट सर्किट से लगी आग से रूई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शार्ट सर्किट से लगी आग से रूई राख
Tue, 23 Jan 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में सोमवर को मकान में रखी रजाई बनाने की रुई में शार्ट सर्किट से आग लग गई। रुई जलकर राख हो गई। गृहस्वामी सतीश कुशवाहा के मकान में उमेश मद्धेशिया ने किराए पर कमरा लिया है। मकान के पिछले हिस्से में वह रजाई बनाने का काम करते हैं। रुई की धुनाई करने वाली मशीन लगाई हुई है। सर्दियों का मौसम होने की वजह से यहां काफी मात्रा में रुई रखी गई थी। सोमवार दोपहर को शार्ट सर्किट से घर में रखी रुई में अचानक आग लग गई। इससे मशीन और रुई जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। संवाद
विज्ञापन