फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Correct poor sitting habits; they can lead to increased bone pain.

Kushinagar News: बैठने की गलत आदत में करें सुधार, हड्डियों में बढ़ सकती है दर्द की समस्या

Sat, 21 Mar 2026 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Correct poor sitting habits; they can lead to increased bone pain.
संतकबीरनगर। मौसम में हो रहे बदलाव से जिला अस्पताल की ओपीडी में कमर और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 35 से 40 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि हका चलने से जोड़ों पर सीधा असर पड़ने से समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के हड्डी राेग विशेषज्ञ डॉ. शिवओंभू ने बताया कि ओपीडी में रोज 120 से 130 मरीज आते हैं। इनमें 35 से 40 मरीज कमर और घुटने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें 50 वर्ष के ऊपर की महिलाओं की संख्या लगभग 20 तक पहुंच जाती है। वहीं, 35 से 45 वर्ष के युवाओं की संख्या भी 10 पहुंच जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड, नमी और तेज हवा के संपर्क में आने से जोड़ों में दर्द और अकड़न बढ़ जाती है। मौसम परिवर्तन के दौरान शरीर गर्मी बनाए रखने के लिए जोड़ों में रक्त संचार को कम कर देता है। इससे जोड़ कठोर हो जाते हैं और दर्द उत्पन्न होता है। नमी से मांसपेशियां और ऊतक प्रभावित होते हैं जबकि तेज हवा सीधे जोड़ों पर असर डालती है। यह समस्या 50 वर्ष के ऊपर के लोगों में अधिक देखी जा रही है, लेकिन युवाओं में भी गलत बैठने की आदतों के कारण यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। यदि दर्द लगातार बना रहे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें, क्योंकि अनदेखी करने से समस्या गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह

- दर्द वाले हिस्से पर गर्म पानी से सेंक लें।
- अपने वजन को नियंत्रित रखें।
- झुककर काम करने से बचें।
- मुक्की या पालथी मारकर न बैठें।
- जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव न डालें।
- सीधी कुर्सी पर बैठने की आदत डालें।
- बैठते समय पीठ को सहारा दें।
- समय-समय पर हल्की सैर करें।
- नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करें।
- हल्की एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed