फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   corona warriors honoured

कोरोना योद्धाओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

Thu, 23 Apr 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona warriors honoured
नगर के सुभाष चौक पर पुलिसकर्मियों को मास्क एवं गमछा देकर सम्मानित करते उप्र बीज विकास निगम के उपा - फोटो : KUSHINAGAR
कोरोना योद्धाओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

पडरौना। बृहस्पतिवार को नगर के सुभाष चौक पर पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी और बैंक कर्मियों को सम्मानित किया गया। इन्हें बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष और हियुवा के गोरखपुर संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान तैनात पुलिसकर्मी, बैंक कर्मी और सफाईकर्मी अपनी सेवा देकर लोगों की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। ये सभी योद्धा बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इन योद्धाओं को मास्क, सैनिटाइजर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका के मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू, डॉ. गणेश पांडेय, सौरभ अग्रवाल, ग्राम प्रधान सरिया मजहर अली, अमरीश पांडेय, माधव तुलस्यान, दीपक मौर्य, रितिक यादव, नीतीश सिंह, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गिदहा चक बैरिया और खोठ्ठा स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में बिजली कर्मियों को सम्मानित किया गया। संजय सिंह गिदहा चक बैरिया और धीरेंद्र सिंह खोठ्ठा विद्युत सब स्टेशन के बिजली कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर दिया और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संदीप, राधे, प्रेमचंद्र, गोरख सिंह, राधेश्याम यादव, सत्यनारायण चौरसिया, सदानंद यादव, राकेश गौंड़, शोभा सिंह, विजय गौड़, अश्विनी सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
बिजली कर्मियों को प्रधान ने किया सम्मानित
मथौली बाजार। विद्युत उपकेंद्र परिसर में ग्राम प्रधानों की तफ से बिजली कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बिजली कर्मियों को सैनिटाइजर और मास्क देकर कार्य के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
इस दौरान प्रधान यशपाल राव, प्रधान प्रतिनिधि प्रेमचंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि श्यामसुंदर यादव, रामनगीना गुप्ता, गजाधर, अर्जुन राव, कन्हैया यादव, बबलू साहनी, उत्तम, सतेंद्र चतुर्वेदी, अमरेंद्र राव, अलखचंद, जितेंद्र साहनी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
मॉस्क और सैनिटाइजर वितरित
कसया। कोविड-19 महामारी के संक्रमण का लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं को कोरोना से बचाव के लिए राम कैलाश सिंह सेवा समिति की तरफ से बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी और ग्रामीणों में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए संयम और सतर्कता जरूरी है। इसलिए हमें घर में रहकर शासन और प्रशासन के कार्यों में मदद करनी चाहिए। इसके बाद संगठन की तरफ से पुलिस, डॉक्टर व सफाई कर्मचारियों के प्रयास की सराहना करते हुए उनमें मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। इस दौरान डॉ. अमन कुमार सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, नित्यानंद पटेल, प्रमोद सिंह, निखिल, अंशु सिंह, तूफानी आदि मौजूद रहे।

बिजली कर्मियों पर फूल बरसाकर किया सम्मानित
कप्तानगंज। विद्युत उपकेंद्र परिसर में सभासद रविंदर उर्प शालू जायसवाल और अन्य प्रबुद्ध जनों ने बिजली कर्मियों के उपर फूल बरसाकर सम्मानित किया।
सभासद ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र में तैनात नियमित और संविदा बिजली कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर उपकेंद्र से जुड़े 184 गांव के साथ-साथ कप्तानगंज कस्बे में बिजली मुहैया करा रहे हैं। हमें इनके कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए। इस दौरान विनय कुमार गुप्ता, दीपक पाल, राजवंशी पाल, संतोष कुमार, राजू प्रजापति, जनार्दन, राधेश्याम, महेंद्र, राम कुश साहनी, राजेंद्र, धनंजय तिवारी, सच्चिदानंद पासवान, भगवंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed