{"_id":"5efccb1b8ebc3e42e463a664","slug":"corona-warriors-awarded-by-mp-kushinagar-news-gkp356621253","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा ब्लॉक सभागार में कोरोना योद्धाओं को सांसद ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डा ब्लॉक सभागार में कोरोना योद्धाओं को सांसद ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खड्डा ब्लॉक सभागार में कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह को सम्बोधित करते सांसद विजय दूबे।
- फोटो : KUSHINAGAR
खड्डा ब्लॉक सभागार में कोरोना योद्धाओं को सांसद ने किया सम्मानित
खड्डा/पकड़ियार बाजार। खड्डा ब्लॉक सभागार में बुधवार को कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान डाक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने जोखिम की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने का प्रयास किया है। मीडिया कर्मियों ने भी इस संकट काल में अपना अनुकरणीय योगदान दिया है। समाज हमेशा उनकी सेवाओं को याद रखेगा। सांसद ने अपने एक वर्ष की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि एयरपोर्ट चालू होने से कुशीनगर समेत बिहार और नेपाल के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से वाल्मीकि नगर तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण, डिग्री कालेज, फ्लाई ओवर आदि के बारे में जानकारी दी।
भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, खड्डा प्रधान संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी, संतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष हरिगोविंद रौनियार, धर्मेंद्र राव, संजय राव, अलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
खड्डा। स्थानीय विकास खंड के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद को चतुर छपरा गांव के प्रधान व मनरेगा मजदूरों ने पत्रक देकर मनरेगा मजदूरी दिलाने व रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद ने मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान मुबारक अली के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बताया कि उन लोगों को चार माह से मजदूरी नहीं मिली है। सुरेंद्र प्रसाद, राम उग्रह, रामवृक्ष, सुदामा, बृक्षा, हमीद, हारून, बशीरुद्दीन, जगदीश, रामदरश, गोविंद, अर्जुन, दयानंद आदि ने बताया कि उनका जॉबकार्ड भी नहीं मिल रहा है। सांसद ने बीडीओ को इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया।