{"_id":"5e8dffab8ebc3e77a94715e3","slug":"corona-virus-report-negative-of-all-10-jamatee-kushinagar-news-gkp3474017147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे सभी दस जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटे सभी दस जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
दुदही ब्लॉक में बने क्वारंटीन सेंटर की जांच करने पहुंचे डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी।
- फोटो : KUSHINAGAR
दिल्ली से लौटे सभी दस जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
पडरौना। दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज की जमात से लौटकर जिले में शरण ले रखे सभी 10 जमातियों की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा महराजगंज जिले के कोरोना पीड़ितों के साथ ट्रेन से यात्रा कर लौटे तीन लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। पिछले 24 घंटे में कुल 15 लोगों के भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। इससे जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
दिल्ली की जमात से लौटने के बाद जनपद के विभिन्न हिस्सों में छिपी जमात की पांच महिलाओं सहित दस लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था। उन्हें क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे, जिसमें छह जमातियों की रिपोर्ट तो एक दिन पहले आ गई थी, शेष लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर प्रशासन और जनपद के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि एक ही दिन में इतनी अधिक तादाद में जमातियों के गिरफ्तार होने की खबर से लोगों को संक्रमण फैलने का अंदेशा बना हुआ था। इनके अलावा महराजगंज जिले के तीन संक्रमित व्यक्तियों के साथ यात्रा करके लौटे दो व्यक्तियों को लेकर भी जनपद के लोग सशंकित थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट भी राहत देने वाली रही है।
अब तक जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कुल 37 लोगों का सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले भर में बने क्वारंटीन सेंटर में ठहराए गए लोगों के स्वास्थ्य की स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में कुल 10 जमातियों को चिह्नित किया गया था, जिनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाहर से आए व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।