फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   corona case in district

16 दिन में मिले 393 नए मरीज

Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona case in district
16 दिन में मिले 393 नए मरीज
विज्ञापन

-एक्टिव केस की संख्या 100 तक पहुंचने में लगे नौ दिन
-तीन दिन में ही आंकड़ा 300 से 400 को पार कर गया
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। 30 मार्च को जिले में जिले में केवल 18 एक्टिव केस थे, जबकि 14 अप्रैल को संख्या 411 हो गई। इस दौरान चार लोगों की मौत भी हुई है। पिछले साल जिले में 15 दिन में केस दोगुना हुए थे, जबकि इस बार आंकड़ों को तीन सौ से चार सौ के पार पहुंचने में केवल तीन दिन लगे।
जिले में पिछले वर्ष 6 मई को पहला केस मिला था। जब कानपुर से एक युवक ट्रक से एक लड़की के साथ लौटा और यहां वह संक्रमित मिला। तब से अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या छह हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। दिसम्बर-जनवरी को छोड़ दें तो पिछले एक साल से इस बीमारी का प्रभाव कमोबेश बना ही रहा है। फरवरी-मार्च में टीकाकरण के बाद इस बीमारी को लेकर बरती गई लापरवाही ने आज फिर ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है, जबकि लोग लॉकडाउन के बारे में सोचने लगे हैं। पिछली बार जब सरकार ने लॉकडाउन किया था तो जिन दुकानदारों ने इसे तुगलकी फरमान बताया था, अब वे लोग स्वयं भी इसके लिए पहल करने लगे हैं। इधर कई प्रमुख लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। एकाध बड़े व्यापारियों की इस बीमारी से मौत की बात कही जा रही है, हालांकि अभी स्वास्थ्य महकमा इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। इन सबके बीच अति गंभीर यह है कि लोग कोविड गाइड लाइन को लेकर बिल्कुल भी सचेत नहीं हैं। अस्पताल, बाजार, दफ्तर, बैंक आदि जगहों पर बिना मास्क लगाए, एक दूसरे के करीब खड़े लोग अपने अलावा परिवार व संपर्क में आए तमाम अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वयं बचें और दूसरों को बचाएं: डीएम
डीएम एस राजलिंगम ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को खुद के अलावा परिजनों की सुरक्षा का ध्यान रखने का सुझाव देते हुए कहा है कि बाहर से बीमारी घर ले जाकर परिवार के अन्य लोगों को भी बीमार न बनाएं। बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलें तो मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग जरूर करें। सोशल डिस्टेेंसिंग बनाकर रहें। घर वापस लौटने पर पहले साबुन से हाथ को अच्छी तरह साफ कर लें, तभी घर के अंदर प्रवेश करें। सबसे जरूरी है कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर कोविड से बचाव के लिए टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
कोविड संक्रमण के आंकड़े बता रहे हालत की गंभीरता--
---------------------------------
तारीख----------केस मिले-------एक्टिव केस
30 मार्च------------03------------------18
31 मार्च------------01------------------21
01 अप्रैल-----------10------------------31
02 अप्रैल-----------15------------------44
03 अप्रैल-----------16------------------57
04 अप्रैल-----------09-------------------61
05 अप्रैल----------14--------------------72
06 अप्रैल-----------28------------------95
07 अप्रैल-----------16------------------103
08 अप्रैल-----------64------------------164
09 अप्रैल-----------40------------------204
10 अप्रैल-----------87-----------------271
11 अप्रैल-----------32-----------------277
12 अप्रैल-----------56-----------------324
13 अप्रैल-----------66-----------------381
14 अप्रैल------------55----------------411
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed