{"_id":"67b8c756b4c97ff499053bd7","slug":"copies-of-advocate-act-amendment-bill-burnt-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132543-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिवक्ता एक्ट संशोधन बिल की प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिवक्ता एक्ट संशोधन बिल की प्रतियां जलाईं
Sat, 22 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। अधिवक्ता एक्ट में किए जाने के संशोधन के खिलाफ बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रस्तावित बिल की प्रतियां तहसील परिसर में जलाईं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब तक अधिवक्ता विरोधी कानून वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक अधिवक्ताओं की हड़ताल व प्रदर्शन जारी रहेगा।
बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन कानून के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ देवराज पुंडीर को देकर शासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा : तहसील परिसर में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बंद कर प्रदर्शन किया और अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध जताया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेश्वर सिंह को सौंपा।