फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cook and waiter sent to ayodhya

कुशीनगर के कुक व वेटर पहुंचे अयोध्या, मेहमानों को परोसेंगे भोजन और नाश्ता

Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
cook and waiter sent to ayodhya
कुशीनगर के कुक व वेटर पहुंचे अयोध्या, मेहमानों को परोसेंगे भोजन और नाश्ता
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। अयोध्या में बुधवार को होने वाले ऐतिहासिक आयोजन के खास मेहमानों की खातिरदारी में भी कुशीनगर का योगदान होगा। यहां के पर्यटन विभाग के होटल पथिक निवास से एक कुक व एक वेटर खास तौर पर अयोध्या भेजे गए हैं। इस आमंत्रण से यहां के होटल व्यवसायी भी आह्लादित हैं।
अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी, ख्याति प्राप्त मठों व मंदिरों के प्रमुख, विहिप के पदाधिकारियों समेत देश के तमाम अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे। उनके जलपान व भोजन की व्यवस्था पर्यटन विभाग के जिम्मे है। इसके लिए कुशीनगर से होटल पथिक निवास के एक कुक संजीव वंदोपाध्याय व वेटर तोप बहादुर थापा अयोध्या में संचालित यात्री निवास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कुक संजीव वंदोपाध्याय को भारतीय व्यंजनों के अलावा विदेशी व्यंजन बनाने का भी अनुभव है। वे अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल में थाईलैंड व गुजरात जा चुके हैं। कुशीनगर आए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के लिए जलपान व भोजन भी बना चुके हैं। वेटर तोप बहादुर थापा भी कुशल वेटर माने जाते हैं। पथिक निवास होटल के प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि कुक संजीव वंदोपाध्याय लगभग 11 वर्षों से सेवारत हैं। वहीं वेटर तोप बहादुर थापा भी तीन वर्षों से सेवा दे रहे हैं। इन दोनों लोगों के अयोध्या में मिली अहम जिम्मेदारी से होटल का नाम और काम दोनों बढ़ा है। यह गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed