फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   contractors performed semi

ठेकेदारों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया

Wed, 04 Apr 2018 11:51 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 04 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
contractors performed semi
प्रदर्शन करते ठेकेदार। - फोटो : amar ujala
फोटो-  
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो 
तमकुहीरोड।      
एपी बांध और नरवाजोत बंधे पर काम कराने वाले ठेकेदारों ने भुगतान को लेकर बुधवार को पकड़िहार पूरबपट्टी स्थित सिंचाई विभाग के एसडीओ कार्यालय पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने विभाग की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बकाया भुगतान की मांग की।       

एपी बांध और नरवाजोत बांध पर बरसात में काम कराने वाले ठेकेदारों ने वित्तीय वर्ष बीत जाने और कई सालों से बकाए राशि का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का कहना था कि पुराने बकाया भुगतान के लिए सरकार ने पर्याप्त धन भेजा था, लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते धन को दूसरे मद में भुगतान कर दिया गया, जबकि विषम परिस्थितियों में विभाग उनसे कार्य कराकर अब तक भुगतान नहीं किया है। इससे ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में जेके सिंह, रविंद्र यादव, हेमंत सिंह, मुन्ना यादव, विद्यासागर सिंह, अजय गुप्ता, वकील देवान, श्रीकांत सिंह, प्रभुनाथ प्रजापति, राजेश सिंह, सिकंदर यादव, रोजद्दीन अंसारी, प्रभु यादव, उदय तिवारी आदि शामिल रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed