फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Contractor absconds leaving incomplete road, villagers protest

Kushinagar News: अधूरी सड़क छोड़ ठेकेदार फरार, गांव वालों का प्रदर्शन

Tue, 18 Jun 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Contractor absconds leaving incomplete road, villagers protest
गुरवलिया बाजार। तमकुही ब्लाॅक के बरवाराजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला बाजार में सोमवार को गांव वालों ने प्रदर्शन किया। गांव वालों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नवीनीकरण के तहत बरवाराजापाकड़-करमैनी मार्ग का निर्माण हो रहा है। अधूरी सड़क छोड़ ठेकेदार चला गया। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब साढ़े सात किमी लंबी सड़क में करीब दो किमी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। गांव वालों ने चेतावनी दी कि सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर स्थित तमकुही ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बंगरा पुल से पडरौना-समउर मार्ग पर स्थित करमैनी बाजार तक लगभग साढ़े सात किमी लंबी प्रधानमंत्री सड़क दर्जन भर गांवों को जिला, तहसील, ब्लाक मुख्यालय जाने वाले मार्गों व एनएच से जोड़ती है। इस सड़क की कुल लंबाई 7.560 किमी है। फरवरी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नवीनीकरण के अंतर्गत करमैनी से खुदरा अहिरौली के नौका टोला तक 5.8 किमी का ही नवीनीकरण कराया गया। नौका टोला से बंगरा पुल तक करीब दोे किमी लंबी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। शिकायत के बाद भी सड़क का न तो नवीनीकरण हुआ और न ही मरम्मत ही। हल्की बारिश में ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने व कीचड़ के चलते राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी ने इसे दूसरे विभाग की सड़क बता कर अपने हाथ खड़े कर दिए तो पीएमजीएसवाई से जुड़े जिम्मेदारों का कहना है कि जितनी लंबाई में सड़क का नवीनीकरण प्रस्तावित था उतना कार्य हो चुका है। प्रदर्शनकारी जितेंद्र वर्मा, चुम्मन गोंड़, रमेश गोंड़, सैफुद्दीन अली, संतोष ठाकुर, शैलेश वर्मा, भरत पटेल, महेश जायसवाल, सुभाष गुप्ता, सरदार मियां, पवन वर्मा, चंदन प्रसाद आदि ने कहा कि अगर शीघ्र सड़क का नवीनीकरण नहीं हुआ तो आंदोलन व धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed