फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Contract lineman dies of electrocution, angry family members stop body at CHC

Kushinagar News: संविदा लाइनमैन की करंट से मौत, नाराज परिजनों ने सीएचसी में रोका शव

Mon, 16 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies of electrocution, angry family members stop body at CHC
रोते बिलखते अमरजीत सिंह के परिजन।सीएचसी पर पहुँच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते और अधिकारियों
हाटा। हाटा कोतवाली के सिंहपुर गांव में शनिवार को बिजली निगम की लापरवाही से संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था। हादसे के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने हाटा सीएचसी पर करीब दो घंटे तक शव को रोके रखा और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 गोपालनगर मदरहा निवासी अमरजीत सिंह 42 वर्ष (संविदा कर्मी) हाटा बिजली निगम में तैनात थे। रविवार को वह सिंहपुर में ट्रांसफार्मर पर 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइनमैन ने शटडाउन लिया था, इसके बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति हो गई। उन्हें करंट लग गई। वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम हाटा, कोतवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक पवन केडिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नाराज लोगों की मांग थी कि जिस कर्मचारी की लापरवाही से 11 हजार वोल्ट लाइन में करंट आया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। काफी समझाने-बुझाने और विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, बीमा धनराशि दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमति जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed