फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   contract employees on work buycott

मानदेय भुगतान के लिए जिले भर के संविदा विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
contract employees on work buycott
पडरौना विद्युत उपकेंद्र पर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे संविदा कर्मी। - फोटो : KUSHINAGAR
मानदेय भुगतान के लिए जिले भर के संविदा विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

पडरौना। कई महीनों से बकाया मानदेय भुगतान के लिए शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्र परिसरों में संविदा विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
पडरौना विद्युत उपकेंद्र परिसर में कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे संतोष सिंह, संजय दूबे, मुकेश सिंह, कन्हैया विश्वकर्मा, सर्वजीत, अनिल तिवारी, संजय कुशवाहा, विजय दीक्षित, मुरारी, किशन, कमलेश, नवीन, अनिल श्रीवास्तव, सचिन, संजय साहनी, रामजी कुशवाहा, सहादत, मुरारी रंजन आदि ने कहा कि बीते पांच माह से संविदा कर्मियों का मानदेय नहीं मिलने से परिवार आर्थिक संकट के कगार पर पहुंच गया। बच्चों के स्कूल की पढ़ाई और परिवार का दैनिक का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अगले सप्ताह में आने वाले होली के त्योहार पर होने वाले खर्च से सभी चिंतित हैं। इन लोगों ने चेताया कि जब तक बकाया मानदेय नही मिलता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय स्थित उपकेंद्र परिसर में विद्युत संविदाकर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंदकर भूख हड़ताल पर बैठे। इसमें कर्मचारियों ने कहा कि कुबेरस्थान बिजलीघर पर 15 संविदाकर्मी नियुक्त हैं। बीते चार माह से संविदाकर्मियों का मनदेय नही मिला है। इसके लिए निगम के अधिकारियों से लेकर संबंधित को कई पर मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रशेखर श्रीवास्तव, राजूपाल, योगेंद्र शर्मा, अरविंद, शैलेंद्र, अमित, आफताब, अजहरुद्दीन, जयगोविंद, उमेश, राजेशलाल, चंदन, रमेश, सुनील, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनधि के अनुसार सेवरही विद्युत उपकेंद्र कार्यालय परिसर में शुक्रवार को संविदाकर्मियों ने कार्य बाहिष्कार किया। इसमें संविदा कर्मियों का कहना था कि तहसील क्षेत्र के सत्तर से अधिक संविदाकर्मियों का मानदेय बिते पांच माह से नही मिला है। जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही होंगी तब तक संविदा कर्मियों का आनदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान अजय कुमार पांडेय, राजकुमार, सुनील तिवारी, मुन्ना मिश्र, अब्बास आलम, ज्ञानप्रकाश, सैयद अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद, अशफाक अंसारी, सुनील पांडेय, हंसराज प्रसाद, नेऊर शर्मा, संतोष चौहान, अख्तर हुसेन, रमेश चौहान, चंद्रदेव प्रसाद, सुबाष प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद आदि मोजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार बिते चार माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज खडडा कोटवा भीमनगर (छितौनी) के विद्युत संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इसमें कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय देने नाम पर विभागीय अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के तरफ से अब तक कर्मचारियों को केवल आश्वासन ही मिला है। इन लोगों बे चेताया कि अब आश्वासन नही बकाया मानदेय चाहिए। जब तक मानदेय नहीं मिलता है, आंदोलन जारी रखा जाएगा।

इस दौरान राकेश चौहान, संतोष यादव, अमरनाथ, नितेश यादव, धर्मेंद्र शर्मा, पवन कुमार मिश्रा, आलोक पांडेय, विनोद पटेल, अखिलेश तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद, विरेंद्र साहनी, दुर्गेश खरवार, सूरज, कन्हैया, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed