{"_id":"6161db958ebc3e7a36711db0","slug":"contract-electrician-scorched-due-to-electrocution-kushinagar-news-gkp4123534140","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से संविदा विद्युतकर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से संविदा विद्युतकर्मी झुलसा
विज्ञापन
जेसीबी पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से संविदा विद्युतकर्मी झुलसा
समऊर बाजार। शनिवार को समउर बाजार में हाईटेंशन लाइन की खराबी ठीक कर रह्रा संविदा विद्युतकर्मी अचानक आपूर्ति बहाल हो जाने के कारण करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे आनन-फानन में तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के समऊर बाजार में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। इससे आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार की शाम को संविदा विद्युतकर्मी मुन्ना मिश्रा (45) वर्ष निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई जेसीबी पर चढ़कर तार ठीक कर रहे थे।
तभी आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके चलते करंट की चपेट में आकर मुन्ना मिश्र गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।