फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Contaminated food is causing typhoid, doctors are giving advice on prevention

Kushinagar News: दूषित खानपान से हो रहा टाइफाइड, डॉक्टर दे रहे बचाव की सलाह

Mon, 22 Sep 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Contaminated food is causing typhoid, doctors are giving advice on prevention
करमैनी प्राथमिक स्वस्थ केंद्र पर लगे आरोग्य मेला में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी की
पडरौना। बीते चार पांच दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। किसी को वायरल बुखार तो किसी को पेट में दर्द की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर दूषित खानपान को मुख्य वजह बता रहे हैं। इससे अस्पताल में टाइफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की जांच की गई। इसमें 1147 पुरुष, 1293 महिला और 461 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में रविवार को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र कुल 13 मरीजों के सेहत की जांच हुई। इसमें तीन मरीजों में टायफाइड मिला। दो मरीजों को लूज मोसन की शिकायत थी। डॉक्टर उमर जमा ने कहा कि दूषित खानपान के कारण यह समस्या हो रही है। खानपान सही से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलें में बिक रहे दुकानों का सामाना न खाएं। अधिक तैलिय पदार्थ खाने से बचें। किसी प्रकार समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट आशुतोष, लैब टेक्नीशियन चंदन, स्टाफ नर्स संगीता, अर्चना, ममता आदि ने इलाज में सहयोग किया है।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चर्म रोग, खांसी, वायरल बुखार व बदन दर्द, खासी, जुकाम सहित 40 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम के दौरान भाजपा के उपाध्यक्ष दिवाकर मणि ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में त्वचा, सर्दी व वायरल बुखार और बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। मौसम में बदलाव से संक्रामक बीमारियां बढ़ने लगी हैं। इस दौरान सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद वारसी, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, योगेश गुप्ता, अभिषेक तिवारी, अरविंद राय, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आरोग्य मेले में रविवार को 60 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. संतोष नायक ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान का ख्याल रखकर स्वस्थ रहा जा सकता है। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के 10 मरीज, चर्म रोग के 20 मरीज, थायरॉइड के दो मरीज, 15 मरीज की रक्त की जांच, आठ मरीजों के बुखार की जांच की गई।

अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी-स्वस्थ समाज का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल होकर मरीज को फल आदि वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, भाजमा के मंडल अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, हरीलाल कुशवाहा, अनिरुद्ध शर्मा, सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed