{"_id":"69fa495bda89625be908ad49","slug":"consumers-anger-erupted-against-the-gas-agency-and-attempted-to-block-the-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159282-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम की कोशिश
Wed, 06 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामकोला बलुआ चौराहे पर इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की जुटी भीड़।संवाद
रामकोला। कस्बे के बलुआ चौराहे के समीप इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब सैकड़ों उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग ट्रांसफर किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए उपभोक्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश भी की, इससे आवागमन बाधित होने की स्थिति बन गई।
विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मार्च माह की बुकिंग होने के बावजूद अभी तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई है। आरोप था कि 15 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच की गई बुकिंग को बिना किसी पूर्व सूचना के दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें बीते 26 मार्च तक की बुकिंग को मनमाने ढंग से इधर-उधर भेज दिया गया लेकर काफी नाराजगी दिखाई दी।
हंगामे और सड़क जाम के प्रयास को देखते हुए गैस एजेंसी के मैनेजर ने तत्काल यूपी-112 की सूचना दी। मौके पर पहुंची
पुलिस ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क से हटाया।एजेंसी के मैनेजर रोहित गोविंद राव ने कहा कि बुकिंग ट्रांसफर उच्च स्तर से किया जा रहा है। इसमें एजेंसी का कोई नियंत्रण नहीं है। हालांकि इससे उपभोक्ता संतुष्ट नहीं नजर आए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पुरानी बुकिंग पर जल्द ही आपूर्ति नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।