{"_id":"61631ab28ebc3edfb459f84c","slug":"construction-work-of-mini-secretariat-incomplete-kushinagar-news-gkp4124554140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजिलनगर ब्लॉक के गांगीटीकर गांव में बन रहा है मिनी सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिलनगर ब्लॉक के गांगीटीकर गांव में बन रहा है मिनी सचिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य अधूरा
गांगीटीकर के टोला बिजेधरा में निर्माणाधीन है मिनी सचिवालय
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा गांगीटीकर में बीते 12 वर्ष से निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस भवन का निर्माण वित्तीय वर्ष 2011-12 में करीब 14 लाख की लागत से शुरू हुआ था। लेकिन इसका अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से गांव के लोगों में नाराजगी है।
फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांगीटीकर के टोला बिजेधरा में वित्तीय वर्ष 2011- 12 में 14 लाख रुपये की लागत से मिनी सचिवालय की आधारशिला रखी गई तो लोगों को की समस्याओं का समाधान गांव में होने की उम्मीद जगी। ग्राम प्रधान परशुराम सिंह ने कहा कि कई बार श्रम विभाग में शिकायत कर चुका हूं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गांव के हरिबंश सिंह, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, ब्रजेश, शैलेश, गुलाब चौहान, साबिर अंसारी, आस मुहम्मद, लालबचन प्रसाद, इमाम हसन आदि ने कहा कि 12 वर्ष बाद भी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। डीपीआरओ अभय यादव ने बताया कि निर्माणाधीन पंचायत भवन के बारे में जानकारी नहीं थी। सक्षम अधिकारी से जांच कर निर्माण पूरा कराया जाएगा।