{"_id":"65a9946f52a65b4680053aaa","slug":"construction-work-not-completed-even-after-two-years-of-tender-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11193-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टेंडर के दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टेंडर के दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य
Fri, 19 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
दुदही। टेंडर के दो वर्ष बाद भी शाहपुर उचकी पट्टी चौराहे से दुबौली बाजार जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। करीब नौ माह पहले गिराई गई गिट्टी भी ठेकेदार उठवा ले गया। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग की।
गांव के लोगों का कहना है कि सड़क काफ़ी जर्जर हो चुकी है। लोगों की मांग पर करीब दो वर्ष पहले टेंडर हुआ था। सड़क पर गिट्टी भी बिछा दी गई। बाद में ठेकेदार गिट्टी को उठवा ले गया। इसकी शिकायत जेई समेत कई अधिकारियों से की गई, लेकिन सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार, अमीरुदीन, राधेश्याम, जहर, लखीचंद आदि मौजूद रहे।