फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of culvert with substandard brick, confirmed in investigation

घटिया ईंट से पुलिया का निर्माण, जांच में पुष्टि

Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Construction of culvert with substandard brick, confirmed in investigation
घटिया ईंट से पुलिया का निर्माण, जांच में पुष्टि
विज्ञापन

जेई ने ईंट बदलने और पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के दिए निर्देश
जटहां बाजार(कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा अरनहवा की गोंड टोली में 8.60 लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया का बृहस्पतिवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई ने निरीक्षण किया। उनकी जांच में प्रयुक्त ईंट मानक के विपरीत मिली। उन्होंने ईंट बदलने और पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए। ।
अरनहवा गांव बिहार सीमा से सटा है। गंडक नदी में पानी जब उफान पर होता है तो बाढ़ का पानी गांव तक आ जाता है। गांव के गोंड टोली में बरसात के मौसम में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए विधायक निधि से चार मीटर की पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुलिया के निर्माण में 8.60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। गांव के लोग ठेकेदार पर पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह पहले निर्माण कार्य रोक दिया था। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को विभाग के जेई ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई संजय राय ने बताया कि सूचना के बाद लोगों की शिकायत की जांच की गई। ईंट खराब थी तथा दीवार की ऊंचाई कम थी। लोगों के सामने ठेकेदार को ईंट बदलने और पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed