{"_id":"67992f4534f65af5a304953b","slug":"construction-of-boundary-wall-started-in-ramjanaki-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-131080-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामजानकी मंदिर में शुरू हुआ चाहरदीवारी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामजानकी मंदिर में शुरू हुआ चाहरदीवारी का निर्माण
Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित राम जानकी मंदिर का उच्चीकरण कर सुंदरीकरण के लिए शासन की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से 17 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस धनराशि से मंदिर की चहारदीवारी के अलावा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और सीमेंटेड बेंच की व्यवस्था की जाएगी। टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर मंदिर परिसर में चाहरदीवारी का निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया है।
कस्बा के वार्ड नंबर 16 स्थित राम जानकी मंदिर क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र हैं। यहां अजीजनगर, पकड़ी मदरहा, गौनरिया, मुडिला हरपुर, बरवाहरपुर, फर्दमुडेर, विशुनपुरा समेत अन्य कई गांव के लोग पूजा पाठ करने आते हैं। यहां हर दिन मंडन, अनुष्ठान समेत अन्य धार्मिक आयोजन भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद इस मंदिर का कभी जीर्णोधार नहीं कराया। मथौली नगर पंचायत बनने के बाद मंदिर के जीर्णोधार की योजना बननी शुरू हुई। नगर पंचायत की पहल पर शासन ने मंदिर के सुंदरीकरण समेत अन्य निर्माण के लिए 17 लाख स्वीकृति किए हैं।
इस धनराशि से मंदिर परिसर की चहारदीवारी, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए मंदिर जगह-जगह सीमेंटेड बेंच, पथ प्रकाश, पेजयल समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन निर्माण कार्य कराने के लिए नगर पंचायत की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मंदिर परिसर की चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शुरू करा दिया गया है।
चेयरमैन नवरंग सिंह ने बताया कि राम जानकी मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। अभी मंदिर की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य के अलावा पेयजल, पथ प्रकाश समेत अन्य कार्यों की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।