फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Constitution will have to be saved before food, clothing and house: Akhilesh

रोटी, कपड़ा और मकान से पहले बचाना होगा संविधान : अखिलेश

Wed, 29 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Constitution will have to be saved before food, clothing and house: Akhilesh
पडरौना के नवीन सब्जी मंडी परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
पडरौना। लोकतंत्र में असली ताकत जनता ही है। इस बार जनता ने लोकसभा चुनाव को अपने हाथों में ले लिया है। इस चुनाव में जनता इंडी गठबंधन और सपा प्रत्याशी के साथ पूरी ईमानदारी से खड़ी है। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। भाजपा वालों ने 10 वर्षों में सभी को धोखा दिया है। किसान, नौजवान, व्यापारी के साथ-साथ हर वर्ग के साथ भाजपा ने भेदभाव किया है। यह 400 पार का नारा देकर संविधान बदलना चाहते हैं। रोटी कपड़ा और मकान से पहले हमें अपना संविधान बचाना होगा। संविधान ही हमारा सम्मान है। हमें अधिकार दिलाता है और इसी संविधान से हमें न्याय मिलता है। भेदभाव खत्म करने के साथ ही बाबा साहब का यह संविधान हमारे लिए संजीवनी है, जो हमें आगे बढ़ने का अवसर देता है। जो लोग संविधान बदलने के लिए निकले हैं। इस बार जनता उन्हें बदलने का काम करेगी। ये बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को शहर से सटे नवीन सब्जी मंडी परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुशीनगर में डबल इंजन की सरकार को डबल काम करना चाहिए था। लेकिन, डबल सरकार का इंजन कुशीनगर आते-आते धुआं फेंकने लगा है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। भाजपा वालों ने कहा था कि सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन जब किसान अपना हिसाब-किताब लगाता है तो, उसकी आय दोगुनी नहीं हुई बल्कि सरकार ने लागत भी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवा, डीजल-पेट्रोल, खाद की बोरी, डीएपी सब महंगा हो गया है। गन्ना किसान अपनी पूरी लागत लगा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। धान, गेहूं समेत अन्य फसलों की उचित कीमत भी सरकार नहीं दे पा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी करने के साथ उनकी पैदावार और कीमत भी बढ़ाएंंगे। जो राशन गरीबों को मिल रहा है, उससे पेट नहीं भर रहा है। सरकार बनने पर राशन की मात्रा और गुणवत्ता बढ़ाएंगे। गरीबों को पैकेट वाला आटा देने के साथ उन्हें मुफ्त डाटा भी देंगे। आटा पेट भरेगा और डाटा से जरूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed