{"_id":"699f5fd3028bb3a20a0d2bfb","slug":"constable-presents-himself-on-the-line-for-slapping-an-elderly-woman-co-begins-investigation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155434-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर, सीओ ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर, सीओ ने शुरू की जांच
Thu, 26 Feb 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के महुई खुर्द गांव में विवादित जमीन पर निर्माण की शिकायत पर पहुंची पुलिस से झड़प हो गई थी। बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। सांसद के हस्तक्षेप के बाद बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई की है।
पुलिस ने इस मामले में 134 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर 12 लोगों को जेल भिजवा दिया था। सोशल मीडिया पर दूसरे दिन मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसमें सिपाही एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा है, जबकि एक बुजुर्ग महिला हाथ में ईंट ली है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने से तूल पकड़ लिया है।
दो दिन पूर्व पुलिस की कार्रवाई की जद में परिवार से सांसद विजय दूबे मिले थे। उन्होंने एसपी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार की शिकायत पर थप्पड़ मारने वाले सिपाही अमित यादव को लाइनहाजिर कर दिया है और कसया सीओ कुंदन सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट से स्टे के बावजूद निर्माण कराने से बढ़ा था विवाद
महुई खुर्द गांव निवासी जग्गू पटेल और हबीबुल्लाह के बीच जमीन का विवाद है। हबीबुल्लाह पक्ष के तीन लोगों के नाम से जमीन का पट्टा है, जिस नंबर की जमीन का पट्टा हुआ है उसी नंबर की जमीन पर जग्गू पटेल पक्ष ने दीवानी कोर्ट से स्टे लिया है। बावजूद हबीबुल्लाह पक्ष के लोग निर्माण करा रहे थे। जग्गू पटेल पक्ष के लोगों ने निर्माण रोक दिया था। इसकी शिकायत हबीबुल्लाह ने डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर कसया एसडीएम संतराम सिंह बघेल और थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा पहुंचे। इस दौरान पुलिस और जग्गू पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। बुजुर्ग महिला अरमा देवी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिस गई तो उस समय वह विवादित जमीन पर कुर्सी पर बैठी थी। सिपाही ने उसे वहां हटने के लिए कहा। वह नहीं हटी तो सिपाही ने थप्पड़ मारकर गिरा दिया। जमीन पर गिरने के बाद गुस्से में अपने हाथ में ईंट का टुकड़ा लेकर चिल्लाने लगी। यह देख परिवार के अन्य युवक भी आ गए और पुलिस से विवाद हो गया।
बाद में पुलिसकर्मियों ने पेड़ के रास्ते घरों में दाखिल होकर महिलाओं और युवतियों की पिटाई की। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यही बात सांसद विजय कुमार दूबे ने भी एसपी को बताई थी। एसपी केशव कुमार ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने वाले सिपाही अमित यादव को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच करने का निर्देश सीओ कसया कुंदन सिंह को दिया है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। सिपाही अमित यादव को लाइन हाजिर किया गया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।