{"_id":"5e6fc0d98ebc3ea7ca6fa5f8","slug":"constable-dead-in-suspicious-condition-kushinagar-news-gkp3449469161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के रास्ते में मौत
विज्ञापन
आरक्षी विनय सरोज (फाइल फोटो)।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के रास्ते में मौत
सेवरही(कुशीनगर)। सेवरही थाने पर तैनात सिपाही की रविवार की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस लाइन में सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। सिपाही आजमगढ़ जिले के रानीसराय का रहने वाला था।
सेवरही थाने पर तैनात सिपाही विनय सरोज (26) रविवार की रात में करीब 12 बजे थाना परिसर में संतरी ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आई जिस पर बात करने लगा। बात खत्म होते ही वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। आस पास के पुलिस कर्मियों ने उसे उठाया और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी साथी पुलिस कर्मियों ने सिपाही के गांव आजमगढ़ के रानीसराय दी। विनय के पिता धीरेंद्र सरोज वाराणसी में पीआरवी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
इस संबंध में एसओ मोहम्मद रशीद खान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सिपाही की मौत का कारण पता लगेगा।
रविवार को तहसील परिसर में रोने लगा था विनय सरोज
तमकुहीराज। सेवरही थाने में तैनात आरक्षी विनय सरोज की मौत के बाद तमाम चर्चाएं होने लगी हैं। चर्चा है कि यह सिपाही रविवार को मुलजिम लेकर तहसील मुख्यालय आया था। यहां भी अचानक रोने लगा था जिस पर साथ आए एक अन्य सिपाही ने किसी तरह से चुप कराया था। सोमवार को सिपाही की मौत की जानकारी के बाद से ही उसके रोने के मामले की चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन
सेवरही थाने में तैनात आरक्षी विनय सरोज रविवार को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध आरोपियों को लेकर एसडीएम कोर्ट आया हुआ था। लोगों के अनुसार आरक्षी किसी बात को लेकर काफी परेशान दिख रहा था। वह तहसील परिसर में स्थित एक चाय की दुकान पर जाकर सिसकियां भरने लगा। उसके साथ मौजूद दूसरे सिपाही ने ढांढस बंधाया।