{"_id":"6a5fdaff41487c78ac038486","slug":"connect-new-schools-with-the-scouts-and-guides-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164230-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्काउट एवं गाइड से नए विद्यालयों को जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्काउट एवं गाइड से नए विद्यालयों को जोड़ें
Wed, 22 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था की बैठक हुई। इसमें जिले के नए विद्यालयों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
बैठक में बीते वर्षों में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था की तरफ से संचालित गतिविधियों और उपलब्धियों पर चर्चा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्षभर की कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करें। उन्होंने कहा कि समाज में स्काउट एवं गाइड की भूमिका को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने पर विशेष बल दें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक पीयूष कुमार सिंह ने स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों में देश प्रेम, एकता और अनुशासन की सीख देता है। ऐसे संगठन को विस्तार देना चाहिए। इसलिए स्काउट एवं गाइड से नए विद्यालयों को जोड़ें। बैठक का संचालन जिला सचिव / प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने की।
इस दौरान सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार, जिला आयुक्त (एडल्ट रिसोर्स) डॉ. देवेंद्र मणि, अश्विनी पांडेय, सुनीता पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, निवेदिता श्रीवास्तव, इजहारुल खान, लीलावती यादव, नीरज बांका, मनोरमा त्रिपाठी, मनोज शर्मा सारस्वत आदि मौजूद रहे।