फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congressmen undertake a march in protest against agricultural legislation

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने की पदयात्रा

Wed, 30 Dec 2020 06:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Congressmen undertake a march in protest against agricultural legislation
खजुरी बाजार में कांग्रेस संदेश यात्रा निकालते जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह व अन्य। इस दौरान कोविड-19 - फोटो : KUSHINAGAR
कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने की पदयात्रा
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार/हाटा। केंद्र सरकार की तरफ से लागू नए कृषि कानून का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकाली। इस तीन दिवसीय कांग्रेस संदेश पदयात्रा की शुरूआत खजुरी बाजार से हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को खजुरी बाजार से प्रारंभ हुई पदयात्रा पड़री, गड़हिया बसंतपुर, नौगांवा होते हुए ग्रामसभा बरवा रतनपुर तक गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया कृषि कानून किसान विरोधी है। इसके लागू होने से किसान बर्बाद और बंधुआ मजदूर हो जाएंगे। सरकार को इसे वापस करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी देश के अन्नदाताओं की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ने की लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम पासवान, सीताराम प्रधान, अजय जायसवाल, भगवंत कुशवाहा, आफताब आलम, रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा, अमित कुमार शाही, सुरेंद्र गुप्ता, अजय कुमार यादव, सुरेश उपाध्याय, अशोक सिंह, विजेंद्र मल्ल, वाजिद अली, राजेश सिंह, लालबाबू, बिग्गन कुशवाहा, हरेंद्र सिंह, पवन यादव, राजीव सिंह, प्रेम सिंह, संदीप शर्मा, जितेंद्र कन्नौजिया, मुलायम अंसारी, रामनरेश शर्मा, मुन्ना यादव, गणेश यादव, सोनू चौधरी, कमलेश सिंह, प्रदीप मद्धेशिया, रमेश सिंह, वशिष्ठ पाल, बासदेव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाटा में कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए नए कृषि कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की।
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमरेंद्र प्रताप मल्ल, प्रमोद कुमार त्रिपाठी और हिमांशु मिश्रा की अगुवाई में हाटा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पर जुटे और वहां से पदयात्रा निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया। इन लोगों ने केंद्र सरकार से कृषि कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की।

इस पदयात्रा में अवधेश सिंह, सत्यजीत त्रिपाठी, अरशद खान, व्यास ओझा, संतोष जायसवाल, गोरख साहनी, सुदामा गिरि, चंद्रदेव पासवान, रामजी यादव, रामनंद सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed