{"_id":"613a42868ebc3eb6242a6e6f","slug":"congressmen-took-out-jan-chetna-yatra-kushinagar-news-gkp4085599193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने जनचेतना यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने जनचेतना यात्रा निकाली
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जनचेतना यात्रा निकाली
बदहाल सड़कों को ठीक कराने की मांग की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। युवा कांग्रेस की तरफ से जनचेतना यात्रा निकाली गई। इसमें नगर समेत आस-पास की सड़कों की बदहाली के खिलाफ लोगों के हस्ताक्षर लेकर समर्थन जुटाया गया।
युवा कांग्रेस कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मुहम्मद जहीरूद्दीन की अगुवाई में निकली जनचेतना यात्रा की शुरुआत पांडेय देवरिया से की गई। इस यात्रा को नौका टोला चुंगी लाकर समाप्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर समेत आसपास के क्षेत्र की सड़कें मरम्मत के अभाव में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आने-जाने वाले वाहन सड़कों पर बने गड्ढों में पलट जा रहे हैं। इससे लोगों को चोट भी लग जा रही है। इन सड़कों की हालत यह है कि वाहनों से चलने की बात कौन कहे लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है। पडरौना समेत नगर को जोड़ने वाले करीब सभी सड़कें बदहाल हैं। बदहाल सड़क के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर कर उनका समर्थन लिया गया। इस दौरान कृष्ण प्रताप चंदन, ओपी सिंह, मासूम रजा, सुनील यादव, अजीत कुमार चौधरी, जीतू पाठक, रामू पाठक, बलिराम यादव, सूरज आदि मौजूद रहे।