{"_id":"25da9428287b26aec9fcf4a553dcbbda","slug":"congressmen-anti-government-slogans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। शुक्रवार को कप्तानगंज तहसील गेट से कांग्रेस के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम पासवान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ता ने सरकार से गन्ना मूल्य का निर्धारित करने तथा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर नियंत्रण किए जाने की मांग की।
पदयात्रा शुरू होने से पहले तहसील गेट पर आयोजित सभा में जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
लूट, हत्या आदि घटनाओं को बदमाश खुलेआम अंजाम देकर भाग जा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के रामकोला ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी नीति अपना रही हैं। अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं होने से किसान चिंतित हैं।
समय से गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं करना संदेह पैदा कर रहा है, सरकार पूंजीपतियों से मिली हुई है। उन्होंने सरकार से गन्ना मूल्य का निर्धारण करने की मांग की। पदयात्रा में शत्रुघ्न सिंह, शंकर प्रसाद, हुसैन अंसारी, सुनील दीक्षित, सीताराम आदि मौजूद रहे।