फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress workers took out Nyaya Yatra

Kushinagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा

Tue, 30 Jan 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out Nyaya Yatra
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा
विज्ञापन

दुदही। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा में न्याय यात्रा निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति करती है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देख में नफरत की राजनीति करती है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा नफरत की राजनीति के खिलाफ मिल का पत्थर साबित होगा। देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से ऊब गई है। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार से ऊब गई है। लोग अब स्वच्छ राजनीति चाह रहे हैं।
इस दौरान अनिल पटेल, वकील गुप्ता, प्रभु गुप्ता, संजय कुशवाहा, शाहबुद्दीन, विकास कुशवाहा, गब्बर खान, सागर, इलियास अंसारी, मंसूर आलम, श्रवण कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, मैनुद्दीन अंसारी, शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



0

अयोध्या जा रहे रामभक्तों का किया स्वागत


समउर बाजार। कटिहार बिहार से अयोध्या पैदल जा रहे रामभक्तों के एक दल का पटहेरिया में लोगों ने स्वागत किया। यह दल पैदल अयोध्या श्रीराम जानकी की शिला लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि सनातन शक्तिपीठ कटिहार के मनिहारी निवासी राजेश गुरनान की अगुवाई में सात लोगों का एक दल अयोध्या पैदल ही प्रभुश्रीराम के दर्शन करने जा रहा है। कटिहार से अयोध्या की यात्रा इन लोगों ने बीते पांच जनवरी को शुरू की थी। तक इन लोगों ने अभी तक 555 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। आगे की यात्रा आठ फरवरी तक पूरी करने का इनका लक्ष्य है। इन्हें श्रीराम ट्रस्ट की तरफ से राम जानकी की शिला भी दी जाएगी। उसे मनिहारी (कटिहार) में उत्तर वाहिनी गंगा के किनारे बन रहे रामजानकी मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा। आदि सनातन शक्ति पीठ के राष्ट्रीय संयोजक राजेश गुरनानी ने बताया कि उनके पद यात्रा का उद्देश्य सनातन राष्ट्र का निर्माण व सनातन मूल्य की रक्षार्थ की जा रही है। उनके साथ दिवाकर पांडेय, पिंटू चौधरी, कैलाश भगत, वकील यादव, लक्ष्मण शर्मा व पवन यादव है। पटहेरिया में इन रामभक्तों का स्वागत किया गया। इस दौरान संतोष मद्धेशिया, अजय गुप्ता, राजबहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, अमलेश तिवारी, उमेश गौड़, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed