फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress workers protested agriculture law

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर कृषि कानून का विरोध किया

Wed, 23 Dec 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
congress workers protested agriculture law
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर कृषि कानून का विरोध किया
विज्ञापन

फाजिलनगर के भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के आवास पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलवा कारखाना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाजिलनगर विधायक के आवास के पास कृषि कानून के खिलाफ थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून को किसान विरोधी बताकर इसे वापस करने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता नारायनपुर कोठी गांव स्थित फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के आवास के सामने पहुंचे और थाली व ताली बजाकर नए किसान कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। तारकेश्वर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए यह काला कानून है, जिससे किसान परेशान हैं। मनोज सिंह ने कहा कि किसान देश की आत्मा हैं। उनके साथ भाजपा सरकार छलावा कर रही है। फाजिलनगर के भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा जिस समय कांग्रेस के लोग मेरे आवास के सामने नारेबाजी कर थे। उस समय मैं घर से बाहर था। इस दौरान जिला महासचिव अशोक सिंह, जिला सचिव पवन कुशवाहा, पलटन यादव, अहमद रजा खां, जफरुल्लाह अंसारी, मंटू यादव, शहनवाज खान, अख्तर अंसारी, सर्वेश यादव, पवन यादव, खुर्शेद आलम, नदीम सरवर, वाहिद, विशाल, आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed