फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress state president listened to the problems of farmers

विधायक ने सुनी लोगों की समस्या

Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congress state president listened to the problems of farmers
सेवरही पार्किंग ग्राउंड में किसानों की समस्या पर गन्ना महाप्रबंधक से चर्चा करते विधायक अजय कुमा - फोटो : KUSHINAGAR
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी किसानों की समस्या
विज्ञापन

सेवरही चीनी मिल के केन यार्ड आए थे अजय कुमार लल्लू
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार दोपहर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू चीनी मिल के केन यार्ड पहुंचे। यहां गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं और मिल के अधिकारियों को बुलाकरकिसानों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही।
गन्ना किसानों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में गन्ना लदी गाड़ियों से जाम, गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न होने, किसानों पर अर्ली गन्ना बुआई का दबाव बनाने, पार्किंग ग्राउंड में किसानों को सुविधाएं मुहैया न कराने की समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर विधायक ने चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को पार्किंग ग्राउंड में बुलाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन

गन्ना महाप्रबंधक ने विधायक व गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान अनिल पटेल, अमित कुमार बंटी, लालजी खरवार, आलोक जायसवाल, टोनी, रामायन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed